COMEDK UGET Result 2026: कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट www.comedk.org पर जारी, जानें डाउनलोड चरण और आगे की प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 05:09 PM IST | 2 mins read
कॉमेडके यूजीईटी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने आज अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम (UGET) 2026 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.comedk.org के माध्यम से कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कॉमेडके रैंक कार्ड में पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, कैटेगरी, कॉमेडके रैंक और प्रतिशत स्कोर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
COMEDK UGET Scorecard 2026: 1.29 लाख छात्र परीक्षा में हुए शामिल
संस्थान द्वारा कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा 9 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। कॉमेडके 2026 परीक्षा के लिए लगभग 1.3 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इनमें से कुल 1.29 लाख कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे।
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा कर्नाटक के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक और संबंधित स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कॉमेडके परीक्षा के माध्यम से 20,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। कॉमेडके यूजीईटी स्कोर 150 से अधिक संस्थान स्वीकार करते हैं।
COMEDK UGET 2026 Result: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कॉमेडके यूजीईटी 2026 स्कोरकार्ड जांच सकते हैं:
- कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘COMEDK UGET 2026 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर कॉमेडके यूजीईटी 2026 स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें।
COMEDK UGET 2026 Counselling: कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग
कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट 2026 में सफल उम्मीदवार ही काउंसलिंग में शामिल होंगे। स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग में भाग लेना अनिवार्य है। कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होने की संभावना है। काउंसलिंग प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन, कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग चरण शामिल है।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कॉमेडके रैंक कार्ड, कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आधारकार्ड और जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। नवीनतम अपडेट के लिए कॉमेडके की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार