COMEDK Counselling 2025: कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन comedk.org पर शुरू; अंतिम तिथि, दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | June 9, 2025 | 04:01 PM IST | 1 min read
COMEDK UGET 2025 सीट अलॉटमेंट उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण के दौरान भरे गए विकल्पों और सीट की उपलब्धता के आधार पर होगा।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने आज यानी 9 जून को दोपहर 4 बजे से कॉमेडके अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर कॉमेडके यूजीईटी 2025 काउंसलिंग फॉर्म भर सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 18 जून (दोपहर 2:00 बजे) तय की गई है। प्राधिकरण द्वारा कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए कुल तीन राउंड आयोजित किए जाएंगे। COMEDK UGET 2025 सीट अलॉटमेंट उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण के दौरान भरे गए विकल्पों और सीट की उपलब्धता के आधार पर होगा।
COMEDK UGET Counselling 2025: कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग
यूजीईटी काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजीकरण करना, विकल्प भरना, सीट आवंटन, सीट की पुष्टि और शुल्क भुगतान शामिल है। काउंसलिंग के दौरान COMEDK द्वारा अन्य फीस के साथ-साथ ट्यूशन फीस भी ली जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अनुसार आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
COMEDK Undergraduate Entrance Test 2025: आवश्यक दस्तावेज
कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कॉमेडके आवेदन पत्र
- रैंक कार्ड
- हाल टिकट
- शुल्क भुगतान रसीद,
- मूल आईडी व जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- शिक्षा योग्यता प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि।
बता दें, COMEDK UGET 2025 के नतीजे 7 जून को घोषित किए गए थे। कॉमेडके यूजीईटी स्कोरकार्ड के माध्यम से कर्नाटक अनएडेड प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज एसोसिएशन (KUPECA) के 190 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है।
COMEDK BTech Counselling 2025: कैसे पंजीकरण करें?
- COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं
- होमपेज पर, "काउंसलिंग पंजीकरण" पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
- काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन विंडो पर मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी विवरणों की जांच करें और यूजीईटी काउंसलिंग फॉर्म जमा करें।
- अधिक जानकारी के लिए कॉमेडके की वेबसाइट पर विजिट करें।
अगली खबर
]BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स के 11,389 पदों के लिए आवेदन तिथि 13 जून तक बढ़ी
बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए अनारक्षित श्रेणी/ ओबीसी/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणियों/ बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 600 रुपए का शुल्क देना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल