COMEDK UGET 2025: कॉमेडके यूजीईटी पंजीकरण comedk.org पर आज से शुरू; एग्जाम डेट और महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | February 3, 2025 | 11:36 AM IST | 2 mins read
संस्थान इस वर्ष 10 मई को कॉमेडके यूजीईटी के साथ ही यूनिफाइड काउंसिल ऑफ इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (Uni-GAUGE) परीक्षा भी आयोजित करेगा।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कॉलेज ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल काउंसिल ऑफ कर्नाटक आज यानी 3 फरवरी को कॉमेडके यूजीईटी 2025 (COMEDK UGET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज दोपहर 2 बजे से आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर कॉमेडके यूजीईटी 2025 आवेदन पत्र भर सकेंगे।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी लागू सुविधा शुल्क के साथ आवेदन शुल्क के रूप में 1,950 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त, कॉमेडके और Uni-GAUGE परीक्षा दोनों के लिए पंजीकरण करने का विकल्प चुनने वालों को 3,200 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
COMEDK UGET 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2025 है। मॉक टेस्ट 17 फरवरी, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कॉमेडके यूजीईटी 2025 10 मई को आयोजित की जाएगी। संस्थान इस वर्ष 10 मई को यूनिफाइड काउंसिल ऑफ इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (Uni-GAUGE) परीक्षा भी आयोजित करेगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि, “शुरुआत से ही COMEDK हर साल मई के दूसरे रविवार को अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करता रहा है। लेकिन एक अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के साथ तिथि के टकराव के कारण, कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा और UGET - 2025 शनिवार 10 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा।”
COMEDK UGET Exam 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे कर सकते हैं:
- आवेदन प्रक्रिया - 3 फरवरी से 14 फरवरी तक
- मॉक टेस्ट ऑनलाइन उपलब्ध - 17 फरवरी
- आवेदन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया - 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक
- एडमिशन टिकट डाउनलोड तिथि - 30 अप्रैल से 10 मई तक
- कॉमेडके यूजीईटी और यूनी-गेज ई 2025 एग्जाम - 10 मई
- प्रोविजनल आंसर की -14 मई
- आपत्ति दर्ज कराने की तिथि - 14 मई से 16 मई तक
- अंतिम उत्तर कुंजी - 21 मई
- टेस्ट स्कोर कार्ड - 24 मई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल