Saurabh Pandey | August 21, 2026 | 03:55 PM IST | 1 min read
कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
कोल इंडिया एमटी लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश जैसी अहम जानकारी होती है।
कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए 23 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन इसे अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read SSC MTS Havaldar Exam 2026: एसएससी एमटीएस हवलदार पद के लिए पीईटी/पीएसटी 24 अगस्त से, एडमिट कार्ड कब?
कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल कंप्यूटर-आधारित ऑनलाइन टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन के लिए कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पब्लिक सेक्टर बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस एसओ परीक्षा 29 अगस्त को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar