CMAT Registration 2026: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तिथि कल, 26 सितंबर से करें सुधार
Abhay Pratap Singh | November 23, 2025 | 10:49 AM IST | 1 min read
सीएमएटी 2026 के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 24 नवंबर को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर कल रात 11:50 बजे तक सीमैट 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug | Sep
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship | Trend Analysis
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीएमएटी 2026 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 2,500 रुपये व महिलाओं को 1,250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जनरल-ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर को पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सीमैट 2026 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 26 से 28 नवंबर तक आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीमैट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में क्वांटिटेटिव टेक्निक्स एंड डेटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस और इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योर से संबंधित प्रश्न होंगे। सीएमएटी 2026 परीक्षा में कुल 800 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।
परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीमैट 2026 आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीमैट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CMAT 2026 Registration Deadline: आवेदन करें?
सीमैट 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक सीएमएटी की वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “CMAT-2026 के लिए पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार