CMAT 2026 Registration: सीमैट अधिसूचना cmat.nta.nic.in पर जारी, आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट
Santosh Kumar | October 17, 2025 | 09:45 PM IST | 1 min read
एनटीए सीमैट 2026 परीक्षा शहरों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करते समय उम्मीदवार अपनी पसंद के अधिकतम 4 शहर चुन सकते हैं।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जारी कर दी है। एनटीए जल्द ही सीमैट 2026 परीक्षा की तारीख की घोषणा करेगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, सीमैट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 17 नवंबर तक परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug | Sep | Oct
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship | Trend Analysis
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, रात 11:50 बजे तक है। आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 20 से 21 नवंबर है। सीमैट 2026 केवल अंग्रेजी माध्यम में, 3 घंटे या 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
CMAT 2026 Registration: सीमैट आवेदन शुल्क
सीमैट 2026 की फीस ऑनलाइन भुगतान की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए आवेदन शुल्क ₹2,500 है और अन्य सभी श्रेणियों, महिलाओं और थर्ड जेंडर के लिए शुल्क ₹1,250 है। सेवा शुल्क और जीएसटी अतिरिक्त है।
उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे और 2026-27 शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश से पहले घोषित होने वाले उम्मीदवार भी सीमैट 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
Also read JEE Main 2026 Registration LIVE: जेईई मेन 2026 रजिस्ट्रेशन डेमो लिंक एक्टिव, एग्जाम डेट्स जल्द
CMAT 2026 Exam: अधिकतम 4 परीक्षा शहर चुनें
उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है; कोई आयु सीमा नहीं है। एनटीए सीमैट 2026 परीक्षा शहरों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करते समय उम्मीदवार अपनी पसंद के अधिकतम चार शहर चुन सकते हैं।
अभ्यर्थियों की पसंद के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित करने का प्रयास किया जाएगा। अभ्यर्थी सहायता के लिए cmat@nta.ac.in पर ईमेल करके या 011-40759000 पर कॉल करके एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]JNU News: जेएनयू में छात्र चुनावों से पहले झड़पें, एबीवीपी और वामपंथी समूहों के बीच आरोप-प्रत्यारोप
एबीवीपी ने आरोप लगाया कि एक वामपंथी सदस्य ने बैठक के दौरान भेदभावपूर्ण टिप्पणी की, जिसमें कहा गया कि ‘‘यूपी-बिहार के लोग तथा एबीवीपी के छात्र जेएनयू में आने के योग्य नहीं हैं और उन्हें बाहर निकाल दिया जाना चाहिए।’’
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी