CMAT Exam 2024: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2024 परीक्षा कल, इन सामानों को ले जाने की मिलेगी अनुमति
Abhay Pratap Singh | May 14, 2024 | 12:11 PM IST | 2 mins read
सीमैट एडमिट कार्ड 2024 उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Use CMAT College Predictor to know your admission chances based on your academic profile, CMAT score and percentile for top B-schools across India instantly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कल यानी 15 मई को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2024 (सीमैट 2024) का आयोजन किया जाएगा। सीमैट एंट्रेंस एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में सीमैट हाल टिकट 2024 ले जाना अनिवार्य है।
सीएमएटी 2024 एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT/ पर जारी किया है। सीमैट प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी।
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2024 का आयोजन दो पालियों में पालियों में किया जाएगा। सीमैट प्रवेश परीक्षा 2024 के माध्यम से उम्मीदवार भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों के मैनेजमेंट (प्रबंधन) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
सीमैट 2024 प्रश्नपत्र में पांच खंड क्वांटिटेटिव टेक्निक्स एंड डाटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रिजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस और इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप को शामिल किया गया है। प्रत्येक सेक्शन में 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सीमैट 2024 परीक्षा कुल 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
सीएमएटी प्रवेश परीक्षा 2024 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। सीमैट पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। वहीं, सीमैट दूसरी पाली की परीक्षा होगी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित होगी।
Common Management Admission Test 2024: इन सामानों को ले जाने सकते हैं
उम्मीदवारों को CMAT परीक्षा केंद्र में निम्नलिखित सामान ही ले जाने की अनुमति दी गई है:
- सीमैट एडमिट कार्ड 2024 और स्व-घोषणा पत्र।
- एनटीए वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT/ से उम्मीदवार हाल टिकट और अंडरटेकिंग फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- एक पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन।
- अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो।
- व्यक्तिगत पारदर्शी पानी की बोतल।
- एक वैध सरकारी आईडी जैसे आधार कार्ड या वोटर आईटी आदि में से कोई एक।
- मधुमेह रोगी उम्मीदवार सुगर की गोलियां और फल ले जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें