CLAT Counselling 2025: क्लैट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन consortiumofnlus.ac.in पर शुरू, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | December 19, 2025 | 07:36 AM IST | 2 mins read
क्लैट काउंसलिंग 2026 की पंजीकरण प्रक्रिया 17 दिसंबर को शाम 6:00 बजे से शुरू है और 27 दिसंबर को रात 10:00 बजे समाप्त होगी।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 (CLAT 2026) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्लैट परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण और स्नातक (UG) व स्नातकोत्तर (PG) लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर क्लैट काउंसलिंग 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्लैट काउंसलिंग 2026 की पंजीकरण प्रक्रिया 17 दिसंबर को शाम 6:00 बजे से शुरू है और 27 दिसंबर को रात 10:00 बजे समाप्त होगी। इसके अलावा, शिकायतें दर्ज करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 24 दिसंबर तक सक्रिय रहेगा। क्लैट 2026 काउंसलिंग 5 चरणों में आयोजित की जाएगी। क्लैट 2026 रिजल्ट 17 दिसंबर को जारी किया गया था।
क्लैट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 30,000 रुपये और एसटी/ एसटी/ ओबीसी/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 20,000 रूपये का भुगतान करना होगा। नोटिस में कहा गया कि, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि के बाद शुल्क जमा करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
CLAT Counselling Process 2026: पंजीकरण प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार क्लैट 2026 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब, काउंसलिंग पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पसंदीदा एनएलयू का चयन करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और पुष्टि पृष्ट का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
CLAT 2026 Counselling Schedule: क्लैट 2026 काउंसलिंग कार्यक्रम
नीचे सारणी में कैंडिडेट क्लैट 2026 काउंसलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
CLAT 2026 काउंसलिंग पंजीकण शुरू |
17 दिसंबर 2025, शाम 6:00 बजे |
|
CLAT 2026 काउंसलिंग की अंतिम तिथि |
27 दिसंबर 2025, रात 10:00 बजे |
|
CLAT 2026 की पहली आवंटन सूची जारी होने की तिथि |
7 जनवरी 2026, सुबह 10:00 बजे |
|
पुष्टिकरण शुल्क जमा करने की अवधि (पहला चरण) |
7 जनवरी 2026, सुबह 10:00 बजे से 15 जनवरी 2026, दोपहर 1:00 बजे तक |
|
CLAT 2026 की दूसरी आवंटन सूची की तिथि |
22 जनवरी 2026, सुबह 10:00 बजे |
|
पुष्टिकरण शुल्क जमा करने की अवधि (दूसरा चरण) |
22 जनवरी 2026, सुबह 10:00 बजे से 29 जनवरी 2026, दोपहर 1:00 बजे तक |
|
CLAT 2026 की तीसरी आवंटन सूची की तिथि |
5 फरवरी 2026, सुबह 10:00 बजे |
|
पुष्टिकरण शुल्क जमा करने की अवधि (तीसरा चरण) |
5 फरवरी 2026, सुबह 10:00 बजे से 12 फरवरी 2026, दोपहर 1:00 बजे तक |
|
R1–R3 में विश्वविद्यालय शुल्क पर रोक लगाने की अंतिम तिथि |
24 अप्रैल 2026, शाम 5:00 बजे तक |
|
CLAT 2026 की चौथी आवंटन सूची की तिथि |
2 मई 2026, सुबह 10:00 बजे |
|
पुष्टिकरण शुल्क जमा करने की अवधि (राउंड 4) |
2 मई 2026, सुबह 10:00 बजे से 8 मई 2026, दोपहर 1:00 बजे तक |
|
CLAT 2026 की 5वीं आवंटन सूची की अंतिम तिथि |
15 मई 2026, सुबह 10:00 बजे |
|
पुष्टिकरण शुल्क जमा करने की अवधि (राउंड 5 का अंतिम राउंड) |
15 मई 2026, सुबह 10:00 बजे से 20 मई 2026, दोपहर 1:00 बजे तक |
|
R4–R5 में विश्वविद्यालय शुल्क पर रोक लगाने की अंतिम तिथि |
30 मई 2026, शाम 5:00 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच