CLAT 2025 Registration: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, जानें पात्रता मानदंड
Santosh Kumar | July 14, 2024 | 11:41 AM IST | 2 mins read
क्लैट 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। क्लैट 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज कल यानी 15 जुलाई 2024 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (क्लैट 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। लॉ फील्ड में अपना करियर बनाने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के जरिए इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। क्लैट 2025 परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
New: CLAT 2027 Registration Link | 200 Important Legal Terms | 10 Habits to Crack Exam
Also See: CLAT Committee Report | Constitutional law | Quant | 50+ Idioms
CLAT 2027: 10 Must Have Skills | PYQ's with Solutions | 10 Big Myths | English Vocabulary Words
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Current Affairs: April | May | June | July
क्लैट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 4000 रुपये और प्रश्न पत्रों के साथ पंजीकरण शुल्क 4500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/बीपीएल छात्रों के लिए शुल्क 3500 रुपये और प्रश्न पत्रों के साथ 4000 रुपये है।
क्लैट 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। क्लैट 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन एनएलयू के कंसोर्टियम द्वारा किया जाता है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
CLAT 2025 Exam Pattern: क्लैट 2025 परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। क्लैट 2025 परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और पेपर का माध्यम अंग्रेजी होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगा।
क्लैट प्रवेश परीक्षा 5 वर्षीय एकीकृत एलएलबी (यूजी) और एक वर्षीय एलएलएम (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। क्लैट 2025 उत्तीर्ण करने वाले छात्र यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 24 एनएलयू और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 21 एनएलयू में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
Also read CLAT 2025 Exam Date Out: क्लैट परीक्षा तिथि जारी, एप्लीकेशन,एग्जाम पैटर्न, सिलेबस जानें सबकुछ
CLAT Eligibility Criteria 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार यूजी पाठ्यक्रमों के लिए CLAT 2025 पात्रता मानदंड नीचे देख सकते हैं-
- स्नातक कार्यक्रम के लिए 45% अंकों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष ग्रेड में समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए योग्यता अंक 40% अंक या समकक्ष ग्रेड है।
- मार्च, अप्रैल 2025 में योग्यता परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
इसके अलावा, उम्मीदवार पीजी पाठ्यक्रमों के लिए CLAT 2025 पात्रता मानदंड इस प्रकार है-
- स्नातकोत्तर कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थी 45% अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री या समकक्ष ग्रेड में समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए योग्यता अंक 40% अंक या समकक्ष ग्रेड है।
- अप्रैल, मई 2025 में योग्यता परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे।
अगली खबर
]Bihar STET Answer Key 2024: बिहार एसटीईटी पेपर 1 आंसर-की को चैलेंज करने का कल आखिरी दिन, जानें फीस
जिन उम्मीदवारों को लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’