CLAT 2025 Registration: क्लैट पंजीकरण आज से consortiumofnlus.ac.in पर शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता
Saurabh Pandey | July 15, 2024 | 12:34 PM IST | 2 mins read
क्लैट 2025 में भाग लेने वाले एनएलयू की सूची में देश के शीर्ष रैंक वाले लॉ स्कूल जैसे एनएलएसआईयू बैंगलोर, एनएएलएसएआर हैदराबाद, डब्ल्यूबीएनयूजेएस कोलकाता और एनएलयू जोधपुर शामिल हैं।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) की तरफ से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (क्लैट 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है। लॉ फील्ड में अपना करियर बनाने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
New: CLAT 2027 Registration Link | 200 Imp Legal Terms | 10 Habits to Crack Exam
Also See: PYQ's | 10 Big Myths | Constitutional law | Quant | 50+ Idioms | 100+Percentage Ques.
CLAT 2027 Sample Papers: Legal Reasoning | Logical Reasoning
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Current Affairs: April | May | June | July | August
क्लैट 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2024 तक है।
CLAT 2025: आवेदन शुल्क
क्लैट 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 4000 रुपये है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 3500 रुपये है।
CLAT 2025: पात्रता मानदंड
- क्लैट 2025 यूजी कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंकों (आरक्षित वर्गों के लिए 40 प्रतिशत) के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
- पीजी कार्यक्रम के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों (आरक्षित वर्गों के लिए 45 प्रतिशत) के साथ एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए।
CLAT 2025: क्लैट परीक्षा तिथि
क्लैट 2025 परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को पेन-एंड-पेपर मोड में (ऑफलाइन) आयोजित की जाएगी। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक क्लैट 2025 आयोजित करेगा। यह परीक्षा 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक है।
Also read CUET UG 2024 Retest: सीयूईटी यूजी री-टेस्ट 19 जुलाई को होगा आयोजित, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
CLAT 2025: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- अब पंजीकरण करें और एक ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके पंजीकरण पूरा करें।
- क्लैट 2025 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज प्रिंट करें।
CLAT क्या है?
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, जिसे क्लैट के नाम से जाना जाता है, एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) द्वारा आयोजित की जाती है। CLAT परीक्षा साल में केवल एक बार आयोजित की जाती है। पहले, क्लैट परीक्षा मई में आयोजित की जाती थी, हालांकि, 2022 संस्करण के बाद, परीक्षा को दिसंबर महीने में स्थानांतरित कर दिया गया है। एनएलयू के अलावा, क्लैट को दिल्ली विश्वविद्यालय और आईआईएम रोहतक सहित 60 से अधिक लॉ स्कूलों द्वारा भी स्वीकार किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल