CLAT 2025 Exam Analysis: क्लैट परीक्षा का कठिनाई स्तर 'आसान से मध्यम', छात्रों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
Santosh Kumar | December 1, 2024 | 07:10 PM IST | 3 mins read
CLAT Exam Result आमतौर पर परीक्षा के कुछ हफ्तों में आ जाते हैं। 2024 में, नतीजे परीक्षा के एक हफ्ते बाद यानी 10 दिसंबर को घोषित हुए थे।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2025 आज यानी 1 दिसंबर 2024 को कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित किया गया। क्लैट 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। क्लैट परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आने वाले उम्मीदवारों ने करियर्स360 को परीक्षा पर अपनी राय दी। इस दौरान छात्रों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। क्लैट 2025 परीक्षा विश्लेषण के अनुसार, पेपर का कठिनाई स्तर मध्यम था।
Weekly Mock Test: Full Mock Test | Legal | Logical | English | Quantitative | GK & CA
Also See: PYQ's | Maths Ques | Constitutional law | Quant | Grammar Imp. Topics
Current Affairs: July | Aug | Sep | Prep: 30-Day Preparation Plan
CLAT 2027 Sample Papers: Full Sample Papers | Legal Reasoning | Logical Reasoning | GK & CA
अधिकांश उम्मीदवारों के फीडबैक के अनुसार, क्लैट 2025 के पेपर का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था। हालांकि, कुछ उम्मीदवारों को पीजी प्रश्नपत्र कठिन लगा। क्लैट पीजी की उत्तर कुंजी यूजी के साथ ही जारी की जाएगी।
फिलहाल, क्लैट 2025 आंसर-की की तिथि की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, पिछले रुझानों के अनुसार क्लैट 2025 आंसर-की दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। क्लैट आंसर-की 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।
CLAT 2025 Difficulty Level: अनुभाग-वार विश्लेषण
क्लैट यूजी परीक्षा में 120 प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक सही उत्तर पर परीक्षा में उम्मीदवार को 1 अंक मिलता है। इसी तरह, क्लैट पीजी परीक्षा में भी 120 प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवार को 1 अंक मिलता है।
साथ ही, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन का प्रावधान है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनएलयू क्लैट 2025 के अनुभाग-वार कठिनाई स्तर पर एक नजर डाल सकते हैं-
|
सेक्शन |
कठिनाई स्तर |
|---|---|
|
अंग्रेजी भाषा |
आसान |
|
करेंट अफेयर्स |
मध्यम |
|
लॉजिकल रीजनिंग |
मध्यम |
|
लीगल रीजनिंग |
मध्यम |
|
क्वांटिटेटिव टेक्निक्स |
मध्यम से कठिन |
Also read CLAT 2025: क्लैट स्कोर के आधार पर एडमिशन देने वाले टॉप सरकारी लॉ कॉलेज, जानें फीस, पात्रता मानदंड
CLAT 2025 Exam Analysis: छात्रों की प्रतिक्रिया
क्लैट 2025 परीक्षा के बाद करियर्स360 से बात करते हुए लॉ स्टूडेंट दीया चौधरी ने परीक्षा को आसान से मध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर सवाल आसान थे, लेकिन जीएसटी और नए-पुराने लॉ से जुड़े कुछ सवाल चुनौतीपूर्ण थे।
अभिज्ञान आशीष ने कहा, "जो मॉक टेस्ट मैंने दिए थे, उसके मुकाबले पेपर आसान था। बहुत से सवालों के जवाब पैसेज में थे। रीजनिंग में 1 सवाल था जो असामान्य था, ये सवाल आमतौर पर AILET में होते हैं। क्वांट भी काफी आसान था।"
सोहना के आयुष भारद्वाज ने क्लैट 2025 के पेपर को सामान्य बताया जिसमें कोई अप्रत्याशित तत्व नहीं था। उन्हें 80-85 पर्सेंटाइल स्कोर करने की उम्मीद है और उनका लक्ष्य एनएलएसआईयू बैंगलोर में प्रवेश लेना है।
प्रिंस कटारिया ने बताया कि क्लैट 2025 परीक्षा थोड़ी लंबी लगी, जिससे इसे दो घंटे में पूरा करना मुश्किल था। उन्हें हाल के कानूनों से जुड़े सवाल खास तौर पर चुनौतीपूर्ण लगे और उनका अनुमान है कि उन्हें 120 में से 70 से 80 अंक मिलेंगे।
Also read CLAT 2025: क्लैट स्कोर पर एडमिशन देने वाले टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेज, जानें फीस, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
Good Score in CLAT 2025: क्लैट एग्जाम में अच्छा स्कोर
क्लैट 2025 में अच्छा स्कोर उम्मीदवार के लक्षित एनएलयू और उसकी श्रेणी पर निर्भर करता है। हालांकि, शीर्ष एनएलयू में प्रवेश पाने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 95-100+ अंक आम तौर पर एक अच्छा स्कोर माना जाता है।
क्लैट के नतीजे आमतौर पर परीक्षा के कुछ हफ्तों में आ जाते हैं। 2024 में, नतीजे परीक्षा के एक हफ्ते बाद यानी 10 दिसंबर को घोषित हुए थे। हालांकि, NLU के कंसोर्टियम ने अभी तक नतीजों की तारीख़ नहीं बताई है।
इस वर्ष क्लैट 2025 काउंसलिंग में 5 राउंड होंगे और इसके आधार पर उम्मीदवारों को एनएलयू और संबद्ध कॉलेजों के लॉ कार्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। क्लैट कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी होगा।
अगली खबर
]CLAT Exam 2025: भारत के टॉप एनएलयू में एडमिशन के लिए श्रेणीवार क्लैट कटऑफ जानें
एनएलयू में प्रवेश के लिए श्रेणीवार कटऑफ निर्धारित की जाती है जिसके आधार पर उम्मीदवार को लॉ कॉलेज में प्रवेश मिलता है। इस लेख में भारत के टॉप एनएलयू में प्रवेश के लिए श्रेणीवार क्लैट कटऑफ क्या हो सकती है, इसकी जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार