Saurabh Pandey | December 20, 2024 | 11:31 AM IST | 2 mins read
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि काउंसलिंग के पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड में अपनी सीट 'फ्रीज' करने के लिए, उम्मीदवार को प्रवेश काउंसलिंग में निर्धारित समय के भीतर 20,000 रुपये का कंफर्मेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebook
नई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का आज यानी 20 दिसंबर को आखिरी दिन है। CLAT 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र उम्मीदवार आज रात 10 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट, consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से काउंसलिंग पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
New: CLAT Previous Year Question Paper with Solutions
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
CLAT 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके क्लैट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। CLAT 2025 चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि भी आज है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को विकल्प भरने की प्रक्रिया के दौरान न्यूनतम 15 प्राथमिकताएं प्रदान करनी होंगी।
CLAT 2025 काउंसलिंग पांच राउंड में होगी। संस्थान 26 दिसंबर, 2024 को काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए क्लैट 2025 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा, और उम्मीदवारों को 26 दिसंबर से2024 से 4 जनवरी 2025 तक एनएलयू द्वारा फ्रीज और फ्लोट विकल्प और प्रवेश के लिए कंसोर्टियम को कंफर्मेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।
CLAT 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 30,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 20,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि काउंसलिंग के पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड में अपनी सीट 'फ्रीज' करने के लिए, उम्मीदवार को प्रवेश काउंसलिंग में निर्धारित समय के भीतर 20,000 रुपये का कंफर्मेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।
काउंसलिंग शेड्यूल | तिथियां |
|---|---|
CLAT 2025 काउंसलिंग पंजीकरण (शुरू) | 11 दिसंबर 2024 |
CLAT 2025 काउंसलिंग पंजीकरण की आखिरी तारीख | 20 दिसंबर 2024 |
CLAT प्रथम आवंटन सूची 2025 | 26 दिसंबर 2024 |
CLAT दूसरी आवंटन सूची 2025 | 10 जनवरी 2025 |
CLAT तीसरी आवंटन सूची 2025 | 26 जनवरी 2025 |
CLAT चौथी आवंटन सूची 2025 | 20 मई 2025 |
पांचवी एवं अंतिम आवंटन सूची 2025 | 28 मई 2025 |