CLAT 2025: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 15 जुलाई से पंजीकरण शुरू
Abhay Pratap Singh | July 7, 2024 | 11:30 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने आज यानी 7 जुलाई 2024 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (CLAT 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, सीएलएटी 2025 परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को पेन-एवं-पेपर मोड में कराई जाएगी। CLAT 2025 परीक्षा की अवधि दो घंटे तय की गई है।
सीएलएटी 2025 अधिसूचना उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीएलएटी 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जुलाई से ऑनलाइन माध्यम में शुरू होगी। CLAT 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। सीएलएटी 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ NLUs द्वारा किया जाता है। सीएलएटी प्रवेश परीक्षा 5 वर्षीय एकीकृत एलएलबी (यूजी) और एक वर्षीय एलएलएम (पीजी) कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। क्लैट 2025 उत्तीर्ण छात्र यूजी कोर्स के लिए 24 NLUs और पीजी कोर्स के लिए 21 NLUs में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
CLAT Eligibility Criteria 2025: यूजी कार्यक्रम के लिए पात्रता मानदंड
- स्नातक कार्यक्रम के लिए 45% अंकों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष ग्रेड में समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए योग्यता अंक 40% अंक या समकक्ष ग्रेड है।
- मार्च, अप्रैल 2025 में योग्यता परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
CLAT Eligibility Criteria 2025: पीजी कार्यक्रम के लिए पात्रता मानदंड
- स्नातकोत्तर कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थी 45% अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री या समकक्ष ग्रेड में समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए योग्यता अंक 40% अंक या समकक्ष ग्रेड है।
- अप्रैल, मई 2025 में योग्यता परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे।
CLAT Application Fee 2025: आवेदन शुल्क
अभ्यर्थी CLAT 2025 आवेदन शुल्क नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| कैटेगरी |
आवेदन शुल्क |
प्रश्नपत्रों के साथ आवेदन शुल्क |
|---|---|---|
|
सामान्य/ अन्य पिछड़ा वर्ग |
4,000 रुपये |
4,500 रुपये |
|
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) |
3,500 रुपये |
4,000 रुपये |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा