Chhattisgarh Police Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, कटऑफ जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | October 9, 2025 | 10:32 AM IST | 1 min read
सीजी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा जल्द ही छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी किए जाने की उम्मीद है। सीजी व्यापम ने 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। उम्मीदवार अब परिणाम और कटऑफ अंकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है।
सीजी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजी व्यापम छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल आंसर की 18 सितंबर को जारी की गई।
CG Police Constable Result 2025: सीजी पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया
प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर रही। छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट और कटऑफ सीजी पुलिस कांस्टेबल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद जारी किया जाएगा।
सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 रिजल्ट परीक्षा के विभिन्न चरणों के आधार पर जारी किया जाएगा। सीजी पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।
Chhattisgarh Constable Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन के बाद सीजी पुलिस रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
एक यूट्यूब चैनल के अनुसार, रिजल्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, सीजी व्यापम ने कोई रिजल्ट डेट जारी नहीं की है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार