Trusted Source Image

CG Fireman Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में फायरमैन पदों पर भर्ती शुरू, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | May 9, 2026 | 10:42 AM IST | 2 mins read

यह परीक्षा नगर सेना और SDRF के मुख्यालय द्वारा प्राप्त प्रस्तावों और अनुमोदित प्रारूप के आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विभाग में फायरमैन के रिक्त पदों को भरना है।

छत्तीसगढ़ व्यापम फायरमैन और अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
छत्तीसगढ़ व्यापम फायरमैन और अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) ने नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा SDRF के अंतर्गत 'फायरमैन' के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (NSF26) का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम के आधिकारिक पोर्टल vyapameg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 5 जून 2026 (शुक्रवार) शाम 5 बजे तक है।

इस भर्ती परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। सीजी व्यापम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जो स्थानीय अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। यह राशि सीधे उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे ऑनलाइन आवेदन के दौरान भुगतान किया गया था।

CG Fireman Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

एनएसएफ26 लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

वर्ग
आवेदन शुल्क
सामान्य
350 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग
250 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग
200 रुपये

CG Fireman Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
वेतन मैट्रिक्स लेवल
पदों की संख्या
स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक)
7
21
वाहन चालक
4
14
वाहन चालक कम ऑपरेटर
4
86
फायर मैन
4
117
स्टोर कीपर
4
32
मैकेनिक
4
2
वाच रूम ऑपरेटर
4
19
वायरलेस ऑपरेटर (संविदा)
एकमुश्त मासिक वेतन
4
कुल योग

295

CG Fireman Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (उच्च माध्यमिक) उत्तीर्ण और छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। छत्तीसगढ़ व्यापम फायरमैन और अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें शारीरिक फिटनेस परीक्षण (जो पहले ही आयोजित किया जा चुका है), लिखित परीक्षा (सीबीटी/ओएमआर आधारित), दस्तावेज सत्यापन और उसके बाद चिकित्सा परीक्षा शामिल है।

Also read Rajasthan SI Exam 2021: आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; 3,83,097 उम्मीदवारों के लिए दोबारा होगा एग्जाम

CG Fireman Exam: परीक्षा तिथि

सीजी व्यापम की तरफ से फायरमैन भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र 13 जुलाई (सोमवार) को जारी किया जाएगा, जबकि परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा रायपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications