Chhattisgarh News: सीजीपीएससी की परीक्षाओं में पक्षपात को लेकर 5 वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई ने दी जानकारी
Press Trust of India | September 20, 2025 | 04:15 PM IST | 1 min read
सीबीआई ने आयोग के तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, उनके बेटे और डिप्टी कलेक्टर सुमित ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, डिप्टी कलेक्टर मीशा कोसले और जिला आबकारी अधिकारी दीपा आदिल को गिरफ्तार किया।
नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (सीजीपीएससी) की 2021 और 2020 की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के चयन में कथित पक्षपात के सिलसिले में राज्य सरकार के 5 वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं में ‘एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश’ करने के लिए गिरफ्तारी की गई है।
सीबीआई ने आयोग के तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, उनके बेटे और डिप्टी कलेक्टर सुमित ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, डिप्टी कलेक्टर मीशा कोसले और जिला आबकारी अधिकारी दीपा आदिल को गिरफ्तार किया।
मीशा और दीपा सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी की बहुएं हैं। जांच एजेंसी ने पिछले साल मामला दर्ज किया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि सोनवानी, जीवन किशोर ध्रुव और आयोग के अन्य व्यक्तियों ने 2020 से 2022 के दौरान एक परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया तथा अपने बेटे- बेटी और रिश्तेदारों को महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर चयनित कराया।
Also read CG Vyapam Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में हैंडपंप टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू Also read
वर्ष 2021 में 1,29,206 उम्मीदवारों ने सीजीपीएससी में विभिन्न पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा दी जिनमें 2,548 उत्तीर्ण हुए। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कुल 509 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण हुए और साक्षात्कार के लिए चुने गए।"
"अंत में विभिन्न पदों के लिए कुल 170 उम्मीदवारों का चयन किया गया। तत्कालीन अध्यक्ष, तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक, 4 चयनित उम्मीदवारों और एक निजी व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है तथा वे न्यायिक हिरासत में हैं।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार