Chandigarh JBT Recruitment 2024: चंडीगढ़ जूनियर बेसिक टीचर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई
Saurabh Pandey | February 19, 2024 | 09:48 AM IST | 1 min read
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की तरफ से चल रही जूनियर बेसिक टीचर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की आज यानी 19 फरवरी 2024 आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में जूनियर बेसिक टीचर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की समय सीमा आज यानी 19 फरवरी 2024 को समाप्त हो रही है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर आज शाम 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी दोपहर 2 बजे तक है।
कैटेगरीवाइज पदों की संख्या
चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2024 के माध्यम से शिक्षा विभाग में 396 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों का कैटेगरीवाइज विवरण नीचे देख सकते हैं-
- सामान्य: 179
- ओबीसी: 94
- एससी: 84
- ईडब्ल्यूएस: 39
आयु सीमा
शिक्षा विभाग,चंडीगढ़ की तरफ से Chandigarh JBT Recruitment 2024 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 01 जनवरी 2024 से की जाएगी।
आवेदन शुल्क
Chandigarh JBT Vacancy 2024 आवेदन करने वाले अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि शुल्क भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Recruitments' टैब पर क्लिक करें।
- जेबीटी भर्ती नोटिस के लिए यहां क्लिक करें पर जाएं।
- अब एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- अब इसकी एक प्रति डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट भी लेकर रख लें।
वेतन
शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ की तरफ से जूनियर बेसिक टीचर भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये + ग्रेड वेतन 4,200 रुपये (लेवल 5) के मुताबिक हर महीने वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]RLBCAU Answer Key 2023: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय नॉन फैकल्टी भर्ती आंसर की जारी
RLBCAU Answer Key 2023: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे recruitment.nta.nic.in से चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी