Chandigarh JBT Admit Card 2025: चंडीगढ़ जेबीटी एडमिट कार्ड chdeducation.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | September 30, 2025 | 04:30 PM IST | 1 min read
चंडीगढ़ जेबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा
नई दिल्ली : चंडीगढ़ जूनियर बेसिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। जेबीटी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा
डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक सभी आवेदनकर्ता एग्जाम सेंटर की डिटेल 3 अक्टूबर 2025 को प्राप्त कर सकेंगे।
Chandigarh jbt admit card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन या जेबीटी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Chandigarh jbt Exam 2025: परीक्षा तिथि
डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से जेबीटी भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर 2025 को निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर किया जाएगा।
Chandigarh JBT Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
चंडीगढ़ जूनियर बेसिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 218 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का विवरण दिया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 111 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 44 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 22 पद और एससी वर्ग के लिए 41 पद आरक्षित हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच