CGSSB Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन तिथि नजदीक, 1654 पदों के लिए करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | August 31, 2026 | 03:13 PM IST | 1 min read
सीजीएसएसबी टीचर्स भर्ती 2026 के माध्यम से राज्य के शासकीय विद्यालयों (ई एवं टी-संवर्ग) में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत सहित कुल छह विषयों के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा शिक्षक पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (LST26) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि 2 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in अथवा cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 1654 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक अंग्रेजी विषय के 504 पद शामिल हैं। इसके अलावा, हिंदी के 250 पद, संस्कृत के 300, गणित के 250, सामाजिक विज्ञान के 250 और कृषि विषय के 100 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
- आवेदक के पास स्नातक तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, स्नातक स्तर पर एक संबंधित विषय रहा हो। विषय के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।
- आवेदक की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की वेबसाइट और https://cgssb.cgstate.gov.in/Post?PostID=LST26ONLINEPRESS पर उपलब्ध सीजी शिक्षक भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।
CG Teacher Recruitment 2026 Apply Online: महत्वपूर्ण तिथियां
सीजी टीचर भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | विवरण | तिथि / समय |
|---|---|---|
|
1 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि |
07.08.2026 (शुक्रवार) |
|
2 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि |
02.09.2026 (बुधवार) शाम 5:00 बजे तक |
|
3 |
त्रुटि सुधार |
03.09.2026 से 05.09.2026, शाम 5:00 बजे तक |
|
4 |
परीक्षा की संभावित तिथि |
25.10.2026 (रविवार) |
|
5 |
परीक्षा का समय |
सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक |
|
6 |
वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि |
19.10.2026 (सोमवार) |
|
7 |
परीक्षा केंद्र |
16 जिला मुख्यालयों में |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार