CG NSF Admit Card 2026: सीजीएसएसबी एनएसएफ एडमिट कार्ड cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, परीक्षा शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | July 13, 2026 | 03:50 PM IST | 2 mins read
सीजी एनएसएफ एडमिट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत फायरमैन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (NSF26) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर 13 जुलाई से सीजी फायरमैन एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
सीजी एनएसएफ एडमिट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र में पूरा नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा का नाम और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
CG NSF 2026 Exam Schedule: परीक्षा शेड्यूल
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 295 पदों को भरा जाएगा। एग्जाम सेंटर पर परीक्षार्थियों को सीजी फायरमैन एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। नीचे सारणी में उम्मीदवार सीजी एसएनएफ 2026 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि व दिन | परीक्षा का समय | कुल परीक्षा केंद्र |
|---|---|---|---|
| फायरमैन (NSF 2026) |
19 जुलाई 2026
(रविवार) |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 मिनट तक | 01 |
नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी vyapameg.cgstate.gov.in या https://cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।”
सीजी नगर सेना अग्निशमन 2026 परीक्षा निर्देश के अनुसार, परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ड्रेसकोड का पालन करने की सलाह दी गई है।
CG Fireman 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
सीजी फायरमैन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एडमिट कार्ड लिंक vyapamprofile.cgstate.gov.in/online/ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीजी एनएसएफ एडमिट कार्ड 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा