CGSOS Result 2025: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट कक्षा 10वीं-12वीं के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | October 7, 2025 | 02:06 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in या sos.cg.nic.in पर जाकर सीजीएसओएस 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजीएसओएस रिजल्ट 2025 में परीक्षा सत्र, छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक, परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) और डिवीजन जैसे विवरण जांच सकते हैं।
सीजी ओपन स्कूल कक्षा 10 परीक्षा 2025 27 मार्च से 17 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जबकि छत्तीसगढ़ एसओएस कक्षा 12 परीक्षा 2025 का आयोजन 26 मार्च से 21 अप्रैल तक किया गया है। सीजीएसओएस एग्जाम 2025 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल रिजल्ट 2025 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन या पुनर्गणना (यदि आवश्यक हो) का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा, सीजीएसओएस एग्जाम 2025 में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी पूरक परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।
सीजीएसओएस ओपन स्कूल परीक्षा उन छात्रों को अपनी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पूरी करने का अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है जो नियमित स्कूल नहीं जा पाते हैं। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Chhattisgarh Open School Class 10 and 12 Result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र सीजी ओपन स्कूल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in या sos.cg.nic.in पर विजिट करें
- होमपेज पर उपलब्ध CGSOS ओपन स्कूल रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर व पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीजीएसओएस ओपन स्कूल परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]Haryana NMMS Scholarship 2025-26: हरियाणा एनएमएमएसएस एप्लीकेशन करेक्शन डेट जारी; 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
हरियाणा एनएमएमएसएस एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 16 से 28 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 15 अक्टूबर तक हरियाणा एनएमएमएसएस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी