CGPSC SSE Answer Key 2025: सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स मॉडल आंसर की psc.cg.gov.in पर जारी, आपत्तियां उठाएं
Abhay Pratap Singh | February 23, 2026 | 10:32 PM IST | 1 min read
आयोग ने बताया कि दावा-आपत्ति के संबंध में किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज राज्य सेवा परीक्षा (SSE) प्रारंभिक 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाकर सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी एसएसई प्रारंभिक मॉडल उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। दावा-आपत्ति के संबंध में किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 23 फरवरी से 3 मार्च, 2026 तक सक्रिय रहेगी।” आपत्तियां केवल ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन) एवं द्वितीय प्रश्न पत्र (योग्यता परीक्षा) के लिए 22 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स आंसर की की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। आपत्ति चरण के लिए आधिकारिक नोटिस जांच सकते हैं।
आयोग ने बताया कि सभी ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने तथा शुल्क का भुगतान करने के बाद अभ्यर्थी को शुल्क भुगतान की रसीद प्राप्त होगी। फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी डैश में एक्टिविटी सेक्शन में जाकर Download Acknowledgement को क्लिक करके प्रश्नवार प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
CGPSC SSE Prelims Model Answer Key 2026: डाउनलोड कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स मॉडल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- एसएसई 2025 प्रीलिम्स मॉडल आंसर लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें व आवश्यकता होने पर आपत्तियां दर्ज करें।
अगली खबर
]RBI Office Attendant Admit Card 2026: आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड rbi.org.in पर जारी, 28 फरवरी से एग्जाम
उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 572 पदों के लिए है, जिसमें 10वीं पास उम्मीदवारों ने आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया जनवरी से फरवरी 2026 तक चली।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल