CGPSC SES Final Answer Key 2026: सीजीपीएससी एसईएस संशोधित उत्तर कुंजी www.psc.cg.gov.in जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | September 3, 2026 | 09:48 AM IST | 1 min read

सीजीपीएससी एसईएस अंतिम उत्तर कुंजी 2026 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 के लिए लिखित परीक्षा 16 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने राज्य इंजीनियर सेवा (SES) परीक्षा 2026 की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर सीजीपीएससी एसईएस फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ एसईएस एग्जाम 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में पेपर-1 जनरल स्टडी और पेपर-2 सिविल इंजीनियरिंग/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर विषय के लिए जारी की गई है। सीजीपीएससी एसईएस रिवाइज्ड आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

आयोग के अनुसार, “निर्धारित तिथि तक आयोग कार्यालय में प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञ समिति के विषय विशेषज्ञों द्वारा सूक्ष्म जांच परीक्षण कर दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2026 के संशोधित/ अंतिम मॉडल उत्तर तैयार किए गए हैं।”

Also read Delhi HC Chauffeur Interview Admit Card 2026: दिल्ली एचसी ड्राइवर इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें

फाइनल मॉडल आंसर के आधार पर उत्तरपुस्तिका (ओएमआर शीट) का मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम तैयार व घोषित किया जाएगा। सीजीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 के संशोधित उत्तर कुंजी की मदद से अंकन योजना का पालन कर उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा 16 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। मॉडल उत्तर 19 अगस्त जारी किया गया और ऑनलाइन आपत्ति स्वीकार करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। छत्तीसगढ़ स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 के माध्यम से सहायक इंजीनियर के कुल 46 पद भरे जाएंगे।

CGPSC SES 2026 Final Answer Key: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन सीजी एसईएस फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक सीजीपीएससी की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
  • राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 - संशोधित उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
  • उम्मीदवार संशोधित उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]