Abhay Pratap Singh | September 2, 2026 | 12:54 PM IST | 1 min read
दिल्ली एचसी ड्राइवर इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 04/2025 के तहत दिल्ली हाईकोर्ट ड्राइवर (Chauffeur Open) परीक्षा 2025 के तीसरे चरण साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार दिल्ली एचसी की ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in के माध्यम से हॉल टिकट जांच सकते हैं।
दिल्ली एचसी ड्राइवर इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार हॉल टिकट में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संथ्या, साक्षात्कार तिथि व समय, साक्षात्कार स्थल और निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट ड्राइवर इंटरव्यू 2025 का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। तीसरे चरण का साक्षात्कार दिल्ली उच्च न्यायालय में आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार स्थल पर अपने एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र और उसमें उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लाने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार दिल्ली एचसी चौफर इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
तीसरे चरण के साक्षात्कार परिणाम घोषित होने के बाद रिक्तियों की संख्या से तीन गुना अधिक उम्मीदवारों के लिए योग्यता के आधार पर दस्तावेज सत्यापन आयोजित किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।