CGPSC Court Manager Mains Admit Card 2026: सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मेन्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 9, 2026 | 02:34 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ कोर्ट मैनेजर हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने कोर्ट मैनेजर (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल online.ecgpsconline.in के माध्यम से सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ कोर्ट मैनेजर हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे विवरण जांच सकते हैं।
कोर्ट मैनेजर (मुख्य) परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा 19 अप्रैल, 2026 (रविवार) को जिला रायपुर के निर्धारित केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए कुल 214 उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। प्रारंभिक परीक्षा 4 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 22 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर जाएं।
CGPSC Court Manager Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी कोर्ट मैनेजर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://online.ecgpsconline.in/ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- प्रवेश पत्र जांचें और इसे, डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा