CGPSC Civil Judge Result 2025: सीजीपीएससी सिविल जज रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए 661 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट
Abhay Pratap Singh | October 15, 2025 | 03:18 PM IST | 2 mins read
सीजीपीएससी सिविल जज परीक्षा 2024 परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी भी psc.cg.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2024 के अंतर्गत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2024 के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सीजीपीएससी सिविल जज रिजल्ट 2025 में कुल 661 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जो मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा 2024 परिणाम के साथ ही आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी भी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करा दी है। सीजीपीएससी सिविल जज रिजल्ट 2025 पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम और जन्म तिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
सीजीपीएससी सिविल जज 2024 प्रारंभिक परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ में कुल 57 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों को भरा जाएगा। आयोग ने बताया कि, व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 के लिए मुख्य परीक्षा की तिथि अलग में घोषित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीजी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2024 का आयोजन राज्य के बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर जिला मुख्यालय के निर्धारित कुल 62 परीक्षा केंद्रों पर 21 सितंबर को किया गया था। उपलब्धता के आधार पर कुल 661 कैंडिडेट का मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया गया है।”
आयोग ने कहा, “उक्त परीक्षा के मॉडल उत्तर 22 सितंबर को आयोग की वेबसाइट पर जारी करते हुए ऑनलाइन आपत्ति सह प्रमाण 1 अक्टूबर, 2025 तक स्वीकार किए गए थे।” नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर सीजीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CGPSC Civil Judge 2024 Exam Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी सिविल जज परीक्षा 2024 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सिविल जज 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार