CGPSC Assistant Librarian Admit Card 2026: सीजी असिस्टेंट लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 16, 2026 | 10:50 AM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक ग्रंथपाल (Assistant Librarian) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर सीजी असिस्टेंट लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्रीलिम्स 2026 एग्जाम 26 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार सीजीपीएससी सहायक लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड में अपना नाम व रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि, किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र अथवा प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में कोई सूचना या एसएमएस व्यक्तिगत नहीं भेजा जाएगा। सीजीपीएससी असिस्टेंट लाइब्रेरियन 2026 प्रारंभिक परीक्षा बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई एवं रायपुर जिले में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 43,200 रुपये से लेकर 1,36,500 रुपये (लेवल-10) तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CGPSC Assistant Librarian Prelims 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजीपीएससी असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्रीलिम्स 2026 एडमिट कार्ड जांच सकते हैं:
- सीजीपीएससी की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
- असिस्टेंट लाइब्रेरियन 2026 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीजी असिस्टेंट लाइब्रेरियन हॉल टिकट जांचें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार