CG Vyapam Tracer 2025 Exam Date: सीजी व्यापम अनुरेखक भर्ती परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | October 15, 2025 | 06:17 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ व्यापम ट्रेसर 2025 एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 15 अक्टूबर को अनुरेखक (Tracer) के रिक्त पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा (PHEA25) की तिथि जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, सीजी व्यापम अनुरेखक भर्ती 2025 परीक्षा 26 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक कराई जाएगी।
छत्तीसगढ़ ट्रेसर परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर आज उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी सीजी व्यापम अनुरेखक एडमिट कार्ड 2025 पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ व्यापम ट्रेसर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। प्रत्येक परीक्षार्थी को कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए। प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।”
CG Vyapam Tracer Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं और एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें। फिर, ‘अनुरेखक (Tracer) पदों की भर्ती परीक्षा (PHEA25) के प्रवेश पत्र’ लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और छत्तीसगढ़ ट्रेसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।
CG Vyapam Tracer Exam Guidelines: आवश्यक दिशानिर्देश
सीजी व्यापम ट्रेसर एग्जाम 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है:
- परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले (सुबह 10:30 बजे) परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
- परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने की सलाह दी गई है।
- फुटवियर के रूप में चप्पल पहनने की अनुमति है।
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
- परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
- परीक्षा कक्ष में संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
- धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा