CG Vyapam Exam Calendar 2026: सीजी व्यापम एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी, अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं
Abhay Pratap Singh | October 15, 2025 | 07:25 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ व्यापम 2026 परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने अप्रैल 2026 से दिसंबर 2026 तक होने वाली परीक्षाओं के लिए 15 अक्टूबर को सीजी व्यापम एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। नवीनतम सूचना के अनुसार, फार्मासिस्ट ग्रेड - 2 और परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षाएं क्रमशः 12 और 19 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएंगी।
छत्तीसगढ़ व्यापम स्टेनोग्राफर परीक्षा 13 दिसंबर, 2026 को और सहायक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर, 2026 को कराई जाएगी। सीजी व्यापम 2026 परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें विभाग/ संस्थान, पदनाम/ परीक्षा और संभावित परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं।
CG Vyapam Exam Calendar 2026 PDF: छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा कैलेंडर
नीचे सारणी में व्यापम द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर अप्रैल 2026 से दिसंबर 2026 तक की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | विभाग/ संस्था | पदनाम/ परीक्षा | संभावित परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
|
1 |
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं |
फार्मासिस्ट ग्रेड -2 |
12-04-2026 |
|
2 |
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी |
परिवहन आरक्षक |
19-04-2026 |
|
3 |
छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड |
उप निरीक्षक |
26-04-2026 |
|
4 |
तकनीकी शिक्षा |
पीपीटी (PPT26) |
07-05-2026 |
|
5 |
तकनीकी शिक्षा |
प्रीएमसीए (MCA26) |
07-05-2026 |
|
6 |
तकनीकी शिक्षा |
पीईटी (PET26) |
14-05-2026 |
|
7 |
चिकित्सा शिक्षा |
एमएससी नर्सिंग (MSCN-26) |
14-05-2026 |
|
8 |
तकनीकी शिक्षा |
पीपीएचटी (PPHT26) |
21-05-2026 |
|
9 |
चिकित्सा शिक्षा |
पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN26) |
21-05-2026 |
|
10 |
एससीईआरटी |
प्री डीएलएड (D.El.Ed26) |
04-06-2026 |
|
11 |
एससीईआरटी |
प्री बीएड (B.Ed26) |
11-06-2026 |
|
12 |
चिकित्सा शिक्षा |
बीएससी नर्सिंग (BSCN26) |
11-06-2026 |
|
13 |
कृषि |
पीएटी/पीव्हीपीटी (PAT/PVPT26) |
21-06-2026 |
|
14 |
छ.ग. उच्च न्यायालय |
डाटा एंट्री ऑपरेटर |
28-06-2026 |
|
15 |
सहकारिता |
उप अंकेक्षक |
05-07-2026 |
|
16 |
गृह (पुलिस) |
सहायक उप निरीक्षक (एम) |
12-07-2026 |
|
17 |
नगर सेना |
फायरमेन |
19-07-2026 |
|
18 |
पर्यावरण संरक्षण मंडल |
प्रयोगशाला परिचारक |
26-07-2026 |
|
19 |
जल संसाधन |
अनुरेखक (सिविल) |
02-08-2026 |
|
20 |
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं |
ओटी टेक्निशियन |
30-08-2026 |
|
21 |
विधि विधायी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण |
सहायक ग्रेड -3 |
06-09-2026 |
|
22 |
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग |
लैब असिस्टेंट एवं नमूना सहायक |
20-09-2026 |
|
23 |
पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण |
सहायक ग्रेड -3 |
27-09-2026 |
|
24 |
उच्च शिक्षा विभाग |
राज्य पात्रता परीक्षा (SET26) |
04-10-2026 |
|
25 |
आरक्षित |
|
11-10-2026 |
|
26 |
आरक्षित |
|
25-10-2026 |
|
27 |
नगर सेना |
स्टोरकीपर |
22-11-2026 |
|
28 |
आरक्षित |
|
29-11-2026 |
|
29 |
प्रधान मुख्य वन संरक्षक |
सहायक ग्रेड -3 |
06-12-2026 |
|
30 |
संयुक्त भर्ती परीक्षा |
स्टेनोग्राफर |
13-12-2026 |
|
31 |
संयुक्त भर्ती परीक्षा |
सहायक ग्रेड -3 |
20-12-2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार