CG Vyapam Answer Key 2026: सीजी व्यापम ने डीईओ और डिप्टी ऑडिटर परीक्षा की उत्तर कुंजी की जारी, आपत्ति उठाएं
Abhay Pratap Singh | July 14, 2026 | 06:47 PM IST | 2 mins read
सीजी डाटा एंट्री ऑपरेटर 2026 परीक्षा 28 जून को और सीजी डिप्टी ऑडिटर 2026 परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रथम चरण भर्ती परीक्षा (HDEO26) और डिप्टी ऑडिटर भर्ती परीक्षा (COSA26) की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षार्थियों की सीजी व्यापम डीईओ आंसर की 2026 और सीजी व्यापम डिप्टी ऑडिटर आंसर 2026 पर 20 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। चुनौती दर्ज करने हेतु प्रति प्रश्न 50 दावा आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी।
सीजी व्यापम आंसर की आपत्ति पोर्टल लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी माध्यम डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 14 जुलाई, 2026 को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण आपत्तियां 20 जुलाई, 2026 (दोपहर 3:00 बजे) तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर दर्ज करा सकते हैं।”
निर्धारित तिथि व समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे। बिना प्रमाण के चुनौती रद्द कर दी जाएगी। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगी। सीजी डाटा एंट्री ऑपरेटर 2026 परीक्षा 28 जून को और सीजी डिप्टी ऑडिटर 2026 परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई थी।
CG Vyapam DEO SA Answer Key 2026: डाउनलोड करें
सीजी व्यापम डाटा एंट्री ऑपरेटर आंसर की 2026 और सीजी व्यापम डिप्टी ऑडिटर आंसर की 2026 निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, मॉडल आंसर टैब पर क्लिक करें।
- अब, परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार