Abhay Pratap Singh | July 13, 2026 | 04:37 PM IST | 1 min read
सीजी टीईटी 2026 ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने 13 जुलाई को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (TET 2026) के ई-प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से अपना सीजी टीईटी 2026 सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी टीईटी 2026 ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। सीजी टेट 2026 परीक्षा 1 फरवरी को आयोजित की गई थी और प्रथम पाली में कक्षा 1-5 तक अध्यापन पात्रता के लिए तथा द्वितीय पाली में कक्षा 6-8 तक अध्यापन पात्रता के लिए परीक्षा कराई की गई।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सीजी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम 19 मार्च, 2026 को CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in, एवं https://cgssb.cgstate.gov.in पर प्रदर्शित किया गया। परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों को पात्र (Eligible) अथवा अपात्र (Not Eligible) दर्शाया गया।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी टीईटी 2026 ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं:
सीजीएसएसबी ने सूचना में बताया कि, “छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) के ई-प्रमाण पत्र उपरोक्त वेबसाइट पर दिनांक 13 जुलाई, 2026 को प्रदर्शित किया गया। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर ई-प्रमाण पत्र का अवलोकन कर प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं।”