CG Chemist Answer Key 2026: सीजी केमिस्ट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो आज 3 बजे होगी बंद, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 19, 2026 | 10:16 AM IST | 1 min read
सीजी व्यापम केमिस्ट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से रसायनज्ञ भर्ती परीक्षा (PCH25) की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो आज बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 19 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
सीजी व्यापम केमिस्ट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को सीजी केमिस्ट मॉडल आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
समय-सीमा के भीतर उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद सीजी केमिस्ट अंतिम उत्तर कुंजी 2026 और सीजी व्यापम केमिस्ट रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, नवा रायपुर के अंतर्गत रसायनज्ञ भर्ती 2026 परीक्षा 11 जनवरी को आयोजित की गई थी।
परीक्षा मंडल की ओर से सीजी व्यापम रसायनज्ञ उत्तर कुंजी 14 जनवरी को जारी की गई और उसी दिन आपत्ति विंडो भी सक्रिय की गई थी। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति के किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही भुगतान के बिना आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि बिना प्रमाण का दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। प्राप्त दावा- आपत्ति के परीक्षण के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दावा-आपत्ति के संबंध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही सर्वमान्य होगा।
CG Vyapam Chemist Answer Key 2026: आपत्तियां उठाएं
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम केमिस्ट मॉडल आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘दावा-आपत्ति’ टैब पर क्लिक करें।
- PCH25 दावा आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण से लॉगिन करें।
- निर्देशों को पालन करके आपत्तियां उठाएं व शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल