CG AE Result: सीजी व्यापम असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) परीक्षा का परिणाम जारी, मेरिट लिस्ट करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | October 3, 2025 | 09:23 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट 2023 के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और कंबाइंड मेरिट लिस्ट भी सीजी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 3 अक्टूबर को सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 2023 (EBJE23) का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सहायक इंजीनियर 2023 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजी व्यापम ने छत्तीसगढ़ असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम 2023 रिजल्ट के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और कंबाइंड मेरिट लिस्ट भी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दी है।
सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 3 मार्च, 2024 को आयोजित की गई थी और दावा-आपत्ति के लिए मॉडल आंसर की 21 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई थी। समय-सीमा के भीतर अभ्यर्थियों से प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षा परिणाम की सील्ड सी.डी. संबंधित विभाग को आगामी कार्यावाही हेतु दिनांक 25.09.2025 को भेज की गई। विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 03-10-2025 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम सभी आवेदित अभ्यर्थियों का घोषित किया गया है।”
सीजी व्यापम असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2023 के कंबाइंड मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, कैटेगरी, जन्म तिथि और कुल अंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की वेबसाइट पर विजिट करें।
CG Vyapam Assistant Engineer (Electrical) Exam 2023 Result: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी व्यापम असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा (EBJE23)’ लिंक खोजें।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल के साथ सबमिट करें।
- अपना परिणाम जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार