CG SET Answer Key 2026: सीजी एसईटी आंसर की पेपर-2 इतिहास और समाजशास्त्र के लिए जारी, दर्ज करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | October 26, 2026 | 06:44 PM IST | 2 mins read
सीजी एसईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तकआपत्तियां दर्ज कराने के लिए खुली रहेगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी पेपर-2 इतिहास और समाजशास्त्र के लिए जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in/ पर जाकर छ्त्तीसगढ़ एसईटी 2026 आंसर की पीडीएफ जांच सकते हैं।
सीजी एसईटी मॉडल आंसर की 2026 पर 26 अक्टूबर से 2 नवंबर (दोपहर 3:00 बजे) तक ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। अभ्यर्थी पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की मदद से सीजी एसईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन कर सकते हैं।
आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। बोर्ड ने बताया कि, डाक द्वारा एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित तिथि व समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे।
चुनौती दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। दावा-आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले आपत्ति के पक्ष में दिए जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार रखने और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने पर इसका प्रिंटआउट निकालने की सलाह दी गई है।
प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सीजी एसईटी 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
CG SET Model Answer Key 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी एसईटी आंसर की 2026 पीडीएप डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद, मॉडल आंसर टैब पर क्लिक करें।
- अब, पेपर 2 इतिहास या समाजशास्त्र मॉडल उत्तर पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और आवश्यकता होने पर आपत्ति उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार