Saurabh Pandey | September 13, 2024 | 01:56 PM IST | 1 min read
CG SET 2024 का आयोजन 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इससे पहले, बोर्ड ने CG SET पेपर I उत्तर कुंजी 2024 जारी की थी, जबकि सुझाव, आपत्ति 11 सितंबर, 2024 तक आमंत्रित किए गए थे।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (सीजी व्यापम) ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (सीजी सेट) पेपर II (पुस्तकालय और सूचना विज्ञान) के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी सेट आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 19 सितंबर दोपहर 3 बजे तक यदि कोई सुझाव, आपत्ति हो तो भेज सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का आपत्ति शुल्क उम्मीदवारों को देना होगा।
सीजी सेट परीक्षा में दो पेपर होते हैं, प्रत्येक में समान अंकन प्रणाली होती है। पेपर I में 100 अंकों के 50 प्रश्न हैं, और पेपर II में 200 अंकों के 100 प्रश्न हैं। दोनों पेपरों में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं, जबकि इस परीक्षा में, गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
CG SET 2024 का आयोजन 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इससे पहले, बोर्ड ने CG SET पेपर I उत्तर कुंजी 2024 जारी की थी, जबकि सुझाव, आपत्ति 11 सितंबर, 2024 तक आमंत्रित किए गए थे।