CG SET 2024 Answer Key: सीजी सेट आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का कल अंतिम दिन, जानें शुल्क, प्रक्रिया
Santosh Kumar | September 10, 2024 | 06:25 PM IST | 1 min read
सीजी व्यापम ने 10 विषयों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीजी सेट परीक्षा 21 जुलाई को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (सीजी व्यापम) द्वारा जारी छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) की प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का कल (11 सितंबर) आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि जारी आंसर-की में कोई गड़बड़ी है, वे आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के जरिए सीजी सेट आंसर-की 2024 के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
सीजी सेट आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। सीजी व्यापम ने 10 विषयों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीजी सेट परीक्षा 21 जुलाई को आयोजित की गई थी।
CG SET 2024 Answer Key: आपत्ति शुल्क
सीजी सेट आंसर की से असंतुष्ट अभ्यर्थी कल (11 सितंबर) दोपहर 3 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी ध्यान दें कि व्यक्तिगत रूप से या डाक से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन 10 विषयों- रासायनिक विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, भूगोल, गृह विज्ञान, कानून, गणितीय विज्ञान – सांख्यिकी, गणितीय विज्ञान – गणित, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत के लिए सीजी सेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Also read CG NEET UG Counselling 2024: छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन जारी
CG SET Answer Key 2024: ऐसे करें आंसर की चैलेंज
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीजी सेट उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती दे सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'Profile Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- सीजी सेट 2024 आंसर-की चैलेंज लिंक को ओपन करें।
- अब उस प्रश्न का चयन करें, जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।
- प्रश्नों का चयन कर आपत्ति शुल्क भुगतान के बाद चुनौती सबमिट करें।
- अंत में उत्तर कुंजी चुनौती पृष्ठ का स्क्रीनशॉट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा