CG Pre MCA Entrance Exam 2026: सीजी प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | February 17, 2026 | 08:53 AM IST | 1 min read
सीजी प्री एमसीए एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा (Pre MCA Entrance Exam) 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 24 मार्च तक सीजी प्री एमसीए एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक मानदंड के अनुसार, कक्षा 12वीं अथवा स्नातक स्तर पर गणित विषय के साथ मान्यता प्राप्त विवि/ संस्थान से बीई/ बीटेक/ बीएससी/ बीकॉम / बीए/ बीवोकेशनल/ बीसीए/ अन्य संकाय / विषय में स्नातक डिग्री न्यूनतम 50% (रिजर्व कैटेगरी के लिए 45%) अंकों में होनी चाहिए। गणित से संबंधित बिजनेस गणित, बेसिक गणित आदि मान्य नहीं किए जाएंगे।
सीजी प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को 200 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 150 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 100 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में किया जाएगा।
CG Pre MCA Application Form 2026: आवेदन कैसे करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम प्री एमसीए एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम पोर्टल vyapamprofile.cgstate.gov.in/online पर जाएं।
- न्यू प्रोफाइल क्रिएट करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CG Pre MCA Exam Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
अधिक जानकारी के उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=MCA26ONLINE पर उपलब्ध नोटिस की जांच कर सकते हैं। सीजी एमसीए आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 16 फरवरी, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 मार्च, 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| त्रुटि सुधार | 25 से 27 मार्च, 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 7 मई, 2026 |
| प्रवेश पत्र की संभावित तिथि | 23 अप्रैल, 2026 |
| परीक्षा समय | सुबह 10:00 बजे से 1:15 बजे तक |
| परीक्षा केंद्र | रायपुर जिला |
अगली खबर
]गोवा सरकार बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की संभावना पर कर रही विचार - मंत्री
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जल्दबाजी में फैसला लेना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया के जोखिमों से कैसे सुरक्षित रखा जाए।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल