CG Prayogshala Paricharak Result 2025: छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक रिजल्ट जारी; कंबाइंट लिस्ट डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | September 19, 2025 | 03:24 PM IST | 2 mins read
सीजी प्रयोगशाला परिचारक 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिया है। उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी व्यापम प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजी प्रयोगशाला परिचारक परिणाम 2025 के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और कंबाइड लिस्ट भी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की गई थी।
छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2025 परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की और कंबाइड लिस्ट पीडीएफ फार्मेट में जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 880 पदों को भरा जाएगा, जिसमें प्रयोगशाला परिचारक के सबसे अधिक 430 पद हैं। वहीं, भृत्य के 210, चौकीदार के 210 और स्वीपर के 30 पद भरे जाएंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उक्त भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।”
छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक संयुक्त स्कोर सूची में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, कैटेगरी, जेंडर, जन्म तिथि और कुल अंक सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट छत्तीसगढ़ व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Chhattisgarh Prayogshala Paricharak Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ परीक्षा मंडल की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- प्रयोगशाला परिचारक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (HCIV25) शीर्षक खोजें।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- सीजी प्रयोगशाला परिचारक रिजल्ट 2025 जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार