CG PPT Result 2025: छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 30, 2025 | 10:13 AM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 2025 (CG PPT 2025) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीजी प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 2025 में उपस्थित हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। सीजी व्यापम ने पीपीटी रिजल्ट 2025 के साथ ही छत्तीसगढ़ पीपीटी फाइनल आंसर की 2025 और पीपीटी कंबाइड लिस्ट 2025 भी पीडीएफ में जारी किया है।
सीजी पीपीटी कंबाइड लिस्ट 2025 पीडीएफ में उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, कैटेगरी, जेंडर, जन्म तिथि, दिव्यांग श्रेणी और कुल प्राप्त अंक जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं। सीजी पीपीटी अंतिम उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ में सेट ए, सेट बी, सेट सी और सेट डी प्रश्नपत्र के लिए सही उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
इससे पहले, छत्तीसगढ़ व्यापम ने 16 मई को सीजी पीपीटी 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर उम्मीदवारों को 21 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक फाइनल आंसर की जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 1 मई को किया गया था। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सीजी व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CG PPT Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजी पीपीटी 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें और फिर पीपीटी25 रिजल्ट पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- स्क्रीन पर सीजी पीपीटी रिजल्ट 2025 प्रदर्शित होगी, इसे जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CBSE Compartment Exams 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट 17 जून
प्राइवेट छात्र 17 जून तक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने पहले ही सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच