Santosh Kumar | May 30, 2025 | 09:29 AM IST | 2 mins read
बोर्ड 15 जुलाई से सीबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा और 15 जुलाई को कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए आज यानी 30 मई 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राइवेट छात्र 17 जून तक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने पहले ही सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बोर्ड 15 जुलाई से कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा और 15 जुलाई को कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। सीबीएसई ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की।
इसके बाद सीबीएसई बोर्ड 2025 रिजल्ट 13 मई को घोषित किए गए। विलंब शुल्क के साथ सीबीएसई कम्पार्टमेंट फॉर्म भरने की प्रक्रिया 18 और 19 जून तक जारी रहेगी। छात्रों को प्रत्येक विषय के लिए 300 रुपये जमा करने होंगे।
भारत के बाहर के उम्मीदवारों को प्रति विषय 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा नेपाल के उम्मीदवारों को सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्र केवल एक विषय के लिए कंपार्टमेंट में उपस्थित हो सकते हैं, जबकि कक्षा 10वीं के छात्र को 2 विषयों के लिए उपस्थित हो सकते हैं। जो छात्र पहली या तीसरी बार सप्लीमेंट्री परीक्षा दे रहे हैं, वे आवेदन के पात्र हैं।
जिन छात्रों ने ‘प्राइवेट’ के तहत सभी परीक्षाएँ दी हैं और किसी भी विषय के लिए ‘कम्पार्टमेंट’ के तहत चिह्नित किए गए हैं, वे आवेदन करने के पात्र होंगे। जो छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, उन्हें फॉर्म भरते समय सुधार का विकल्प चुनना होगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया कि जो छात्र 2023-24 की बोर्ड परीक्षा में ‘नियमित’ के रूप में उपस्थित हुए हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं। अगर छात्र समय सीमा से चूक जाएंगे उन्हें आवेदन शुल्क के अलावा 2,000 रुपये का विलंब शुल्क भी देना होगा।