CG Polytechnic Counselling 2026: छत्तीसगढ़ पॉलीटेक्निक काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 11 जून से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Saurabh Pandey | June 4, 2026 | 07:57 PM IST | 2 mins read

संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग और अन्य कोर्सेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 जून से 15 जून 2026 तक किए जा सकेंगे।

प्रथम चरण के बाद पर्याप्त सीटें खाली रहने पर ही दूसरे और तीसरे (संस्था स्तर) चरण की काउंसलिंग होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। संचालनालय तकनीकी शिक्षा (DTE) द्वारा जारी टाइमटेबल के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया 11 जून 2026 सुबह 10 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.cg.gov.in या cgdte.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह काउंसलिंग मुख्य रूप से निम्नलिखित चार श्रेणियों के पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें-

  1. डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं आर्किटेक्चर (Diploma Engg. & Arch)
  2. सीडीडीएम / आईडी (CDDM/ID)
  3. एमओएम / एचएमसीटी (MOM/HMCT)
  4. डिप्लोमा लेटरल एंट्री (Diploma Lateral)

CG Polytechnic Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग के चरण और प्रक्रिया
आरंभ तिथि और समय
अंतिम तिथि और समय
पहला राउंड


ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि
11 जून 2026 (सुबह 10बजे)
15 जून 2026 (11:59 PM)
मेरिट सूची जारी होने की तिथि
16 जून 2026 (शाम 5 बजे)
--
दावा आपत्ति दर्ज करने की तिथि
--
17 जून 2026 (11:59 PM)
सीट आवंटन परिणाम
19 जून 2026 (शाम 5 बजे)
--
आवंटित संस्था में प्रवेश
20 जून 2026 (सुबह 10बजे)
24 जून 2026 (शाम 5:30 बजे)
दूसरा राउंड


ऑनलाइन पंजीकरण
26 जून 2026 (सुबह 10 बजे)
30 जून 2026 (11:59 बजे)
मेरिट सूची जारी होना
1 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे PM)
--
दावा आपत्ति दर्ज करना
--
02 जुलाई 2026 (11:59 बजे)
सीट आवंटन परिणाम (Allotment Result)
03 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे)
--
आवंटित संस्था में प्रवेश (Admission)
04 जुलाई 2026 (सुबह 10 बजे)
09 जुलाई 2026 (शाम 5:30 बजे)
संस्था स्तर की काउंसलिंग


ऑनलाइन पंजीकरण
11 जुलाई 2026 (सुबह 10 बजे)
16 जुलाई 2026 (11:59 PM)
मेरिट सूची जारी होना
17 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे)
--
संस्था स्तर पर उपस्थिति (मेरिट के अनुसार)
18 जुलाई 2026 (सुबह 10 बजे)
--
संस्था द्वारा आवंटित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया
18 जुलाई 2026 (दोपहर 1 बजे)
21 जुलाई 2026 (देपहर 1 बजे)
रिक्त सीटों पर दोबारा अवसर (प्रवेश की अंतिम तिथि)
21 जुलाई 2026 ( दोपहर 1:30 बजे)
22 जुलाई 2026 (शाम 5:30 बजे)

Also read BCECEB ITICAT Result 2026: बिहार आईटीआईकैट रिजल्ट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी, रैंक कार्ड लिंक एक्टिव

CG DTE Counselling 2026: अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सामान्य निर्देश-

  1. सीटें रिक्त रहने पर ही अगला चरण - प्रथम चरण के बाद पर्याप्त सीटें खाली रहने पर ही दूसरे और तीसरे (संस्था स्तर) चरण की काउंसलिंग होगी।
  2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)- आवंटित सीट पूरी तरह प्रोविजनल होगी। उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेज में जाकर अपने मूल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराना होगा। सत्यापन के बाद टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र और माइग्रेशन को छोड़कर बाकी सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स वापस कर दिए जाएंगे।
  3. एक कोर्स के लिए एक ही आवेदन - एक पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवार का केवल एक ही ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार होगा। फॉर्म भरने में समस्या होने पर छात्र सुविधा केंद्रों पर अपने मूल दस्तावेज ले जाकर मदद पा सकते हैं।
  4. हर राउंड के लिए नया आवेदन - काउंसलिंग के प्रत्येक नए चरण में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को अलग से आवेदन करना अनिवार्य होगा।
  5. पुराना एडमिशन हो जाएगा निरस्त - यदि किसी छात्र ने पहले चरण में एडमिशन ले लिया है और वह दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेता है, तो उसका पहले चरण का प्रवेश अपने आप (स्वतः) निरस्त हो जाएगा।
  6. छुट्टियों में भी खुले रहेंगे केंद्र - रविवार और अन्य सरकारी अवकाश के दिनों में भी छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प सेंटर और कॉलेजों के प्रवेश काउंटर खुले रहेंगे।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]