Santosh Kumar | June 4, 2026 | 06:03 PM IST | 2 mins read
एचपी टेट स्पेशल एजुकेटर परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने हिमाचल प्रदेश स्पेशल एजुकेटर टेट 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी टेट 2026 परीक्षा 7 जून को आयोजित की जानी है। स्पेशल एजुकेटर के पदों के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में सुधार करना है।
एचपी टेट स्पेशल एजुकेटर परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए टेट लिंक पर जाकर और आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके एचपी टीईटी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। स्पेशल एजुकेटर टेट प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 और कक्षा 6 से 12 के लिए होगी।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एचपी टेट जून एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
Also readSSC CHT Paper 2 Result 2025: एसएससी कंबाइंड हिंदी अनुवादक पेपर 2 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी
हिमाचल प्रदेश स्पेशल एजुकेटर टेट प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होंगी, जबकि कक्षा 6 से 12 तक की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
इन परीक्षाओं में क्रमशः 407 और 128 अभ्यर्थी शामिल होंगे, और इस उद्देश्य के लिए तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए, एचपी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01892-242192 पर संपर्क किया जा सकता है।
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती अभियान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
Santosh Kumar