CFA May Level 2 Result 2024: सीएफए मई सत्र लेवल 2 रिजल्ट cfainstitute.org पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | July 2, 2024 | 10:37 AM IST | 1 min read
चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट इंस्टीट्यूट ने सीएफए लेवल 2 रिजल्ट ईमेल के माध्यम से भी उम्मीदवारों को भेजा गया है।
नई दिल्ली : चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) इंस्टीट्यूट ने सीएफए 2024 मई लेवल 2 रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीएफए लेवल 2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाकर सीएफए मई लेवल 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सीएफए मई लेवल 2 रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी दर्ज करना होगा है।
सीएफए लेवल 2 परीक्षा 22 से 26 मई तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, संस्थान ने सीएफए लेवल 2 मई के परिणामों को उम्मीदवारों के ईमेल के माध्यम से भी भेजा गया है। सीएफए लेवल 2 सीएफए कार्यक्रम का दूसरा चरण है, जो सालाना तीन बार मई, अगस्त और नवंबर में आयोजित किया जाता है।
सीएफए लेवल 2 परीक्षा में वित्तीय रिपोर्टिंग और विश्लेषण, कॉर्पोरेट वित्त, इक्विटी निवेश, निश्चित आय, डेरिवेटिव, वैकल्पिक निवेश, पोर्टफोलियो प्रबंधन और धन योजना सहित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।
सीएफए अगस्त सत्र परीक्षा की तारीखें घोषित
संस्थान ने सीएफए अगस्त सत्र परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा की है। जिसके अनुसार, अगस्त सत्र के लिए लेवल 1, 2 और 3 की परीक्षाएं क्रमशः 20 से 26 अगस्त, 27 से 31 अगस्त और 16 से 19 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी।
CFA Level 2 Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सीएफए की आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाएं।
- मई लेवल 2 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना ईमेल पता दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
- सीएफए लेवल 2 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
बता दें कि चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) इंस्टीट्यूट ने मई सत्र के लिए सीएफए लेवल 1 रिजल्ट 2024 26 मई को घोषित कर दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच