CFA Level 1, 3 February 2024 Result: सीएफए लेवल 1, 3 फरवरी परीक्षा परिणाम अप्रैल माह में होगा जारी
Abhay Pratap Singh | March 11, 2024 | 07:36 PM IST | 2 mins read
सीएफए फरवरी 2024 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद वेबसाइट cfainstitute.org पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: सीएफए इंस्टिट्यूट द्वारा चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट फरवरी 2024 लेवल-1 और लेवल-3 परीक्षा परिणाम की तिथियां जारी कर दी गई हैं। सीएफए फरवरी 2024 लेवल-1 परीक्षा परिणाम 4 अप्रैल और सीएफए फरवरी लेवल-3 परीक्षा परिणाम 11 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
सीएफए संस्थान ने 19 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक सीएफए फरवरी 2024 लेवल 1 और लेवल 3 परीक्षा का आयोजन किया था। ऑफिशियल घोषणा के बाद उम्मीदवार सीएफए फरवरी परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
सीएफए संस्थान ने जारी सूचना में कहा कि सीएफए फरवरी लेवल-1 परीक्षा 2024 के उम्मीदवारों को सीएफए परिणाम के लिए अपना प्रैक्टिकल स्किल मॉड्यूल (पीएसएम) पूरा कर लेना चाहिए। सीएफए लेवल 1, 3 रिजल्ट की घोषणा के समय ही परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक भी जारी किया जाएगा।
Also read CA Exam Thrice a Year: सीए फाउंडेशन, इंटर परीक्षाएं साल में 3 बार होगी आयोजित
सीएफए संस्थान द्वारा वर्ष में चार बार फरवरी, मई, अगस्त और नवंबर माह में सीएफए स्तर-1 परीक्षा आयोजित की जाती है। हालाँकि, उम्मीदवार प्रत्येक वर्ष में केवल दो बार ही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, सीएफए संस्थान द्वारा लेवल-3 परीक्षा फरवरी और अगस्त माह में आयोजित की जाती है।
सीएफए परिणाम 2024 में विषय-वार स्कोर के साथ ही उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, अंक योग्यता स्थिति आदि विवरण दिया जाएगा। आपको बता दें कि चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) लेवल 3 अगस्त परीक्षा 2024 का आयोजन 16 से 19 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
सीएफए फरवरी परिणाम 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार सीएफए फरवरी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सीएफए इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाएं।
- सीएफए प्रोग्राम टैब पर जाएं और सीएफए इंस्टीट्यूट पर क्लिक करें।
- इसके बाद सीएफए प्रोग्राम्स पर क्लिक करें और फिर सीएफए रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार “Access the result” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- सीएफए फरवरी परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]JPSC CSE 2024: जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा तिथि जारी, दो पालियों में होगा एग्जाम
जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2024 दो पालियों में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित होगा। झारखंड सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल