CEED 2024 Result: सीईईडी परिणाम आईआईटी बॉम्बे कल करेगा जारी, नतीजे तक ऐसे पहुंचें उम्मीदवार
Santosh Kumar | March 5, 2024 | 02:38 PM IST | 1 min read
सीईईडी परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी 23 जनवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवार 25 जनवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठा सकते थे।
Download the CEED Previous 5 Years Question Papers with solutions to practice PYQs, understand exam patterns & improve preparation strategy.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा कल यानी 6 मार्च को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) के नतीजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद सीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। संस्थान द्वारा उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड 11 मार्च को जारी किए जाएंगे, स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।
New: CEED 2027 Application Form Link
CEED 2027: Syllabus | Most Scoring Topics | Exam Pattern
CEED 2024 परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध रहेगा। सीईईडी स्कोर कार्ड को जन्म तिथि, श्रेणी या विकलांगता स्थिति के प्रमाण के रूप में नहीं माना जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सीईईडी परीक्षा 2024 आईआईटी बॉम्बे द्वारा 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। नतीजों का विश्लेषण करें तो अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम को लेकर काफी सकारात्मक हैं। सीईईडी परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी 23 जनवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवार 25 जनवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठा सकते थे।
CEED 2024 Result: कैसे देखें सीईईडी रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके CEED 2024 Result आसानी से देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- Homepage पर Results अनुभाग पर क्लिक करें।
- “CEED 2024 Result” लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- परिणाम जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
आपको बता दें कि सीईईडी परीक्षा आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी कानपुर और आईआईटी रूड़की में मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडीएस) कार्यक्रमों और कई आईआईटी और डिजाइन स्कूलों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्यता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]Bihar Board Advisory: बिहार बोर्ड ने परीक्षा परिणाम से जुड़ी धोखाधड़ी से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी
बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा परिणाम को लेकर असामाजिक तत्वों और धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है। साथ ही बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक लाने जैसे किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच