CCMT Seat Allotment Result 2024: सीसीएमटी स्पेशल राउंड 2 सीट अलाटमेंट रिजल्ट ccmt.admissions.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 28, 2024 | 01:16 PM IST | 2 mins read
शुल्क का भुगतान के बाद ही उम्मीदवार प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर (PSAL) डाउनलोड, आवश्यक दस्तावेज अपलोड और अपनी पुष्टि ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
नई दिल्ली: सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत ने आज यानी 28 जुलाई को केंद्रीकृत काउंसलिंग एमटेक 2024 (CCMT 2024) के लिए स्पेशल राउंड चरण 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ccmt.admissions.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
सीसीएमटी 2024 स्पेशल राउंड में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सीसीएमटी 2024 स्पेशल राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। CCMT 2024 स्पेशल राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट उम्मीदवार अपने GATE 2024 रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, दस्तावेज अपलोड करने, आवंटित सीटों के लिए पसंद बताने और सीटें वापस लेने की अंतिम तिथि कल यानी 29 जुलाई तय की गई है। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
सीसीएमटी काउंसलिंग शेड्यूल 2024 के अनुसार, सीसीएमटी स्पेशल राउंड चरण 2 के लिए दस्तावेज सत्यापन 27 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। प्रश्नों को हल करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। वहीं, आवंटित कॉलेजों से वापसी की प्रक्रिया 27 से 30 जुलाई तक निर्धारित है।
उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि के लिए CCMT 2024 सीट स्वीकृति शुल्क के रूप में 30,000 रुपये का भुगतान करना होगा। सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान न करने पर उम्मीदवार का सीट आवंटन स्वतः रद्द हो जाएगा और उन्हें आवंटन के बाद के राउंड के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
सीसीएमटी 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग केंद्रों पर सीसीएमटी 2024 पंजीकरण और विकल्प भरने का फॉर्म, सीट आवंटन पत्र, GATE स्कोरकार्ड की स्व-सत्यापित प्रति, फोटो पहचान प्रमाण, सीट स्वीकृति शुल्क की रसीद ले जानी होगी। साथ ही, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट, सभी सेमेस्टरों के लिए योग्यता परीक्षा की मार्कशीट, योग्यता डिग्री और श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) की आवश्यकता होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा