Abhay Pratap Singh | July 7, 2026 | 03:59 PM IST | 2 mins read
सीसीआई भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 22,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

नई दिल्ली: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने 7 जुलाई को सहायक प्रबंधक, प्रबंधन प्रशिक्षु और जूनियर सहायक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सीसीआई भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट ciltd.in पर जाकर 9 जून को सुबह 10:00 बजे से आवेदन कर सकेंगे।
सीसीआई भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 148 पदों को भरा जाएगा, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज) और असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के 1-1 और मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) व मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) के 8-8 पद शामिल हैं। इसके अलावा, जूनियर कॉमर्शियल एग्जिक्यूटिव व जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के 50-50 और जूनियर असिस्टेंट (जनरल) के 30 पद भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, सहायक प्रबंधक (राजभाषा) पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी में स्नातकोत्तर डिग्री और एक वर्ष का अनुभव हो। सहायक प्रबंधक (आईटी) पद के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान या समकक्ष विषय में बीई, बीटेक या एमसीए की डिग्री आवश्यक है। अन्य पदों के लिए एमबीए, सीए, सीएमए, बीएससी कृषि, बीकॉम या यूजी डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।
सीसीआई भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष और अन्य पदों के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। सीसीआई भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को 1500 रुपये (1000 रुपये आवेदन शुल्क+500 रुपये सूचना शुल्क) और एससी/ एसटी/ पूर्व सैनिक/ पीडब्ल्यूबीडी को 500 रुपये (सूचना शुल्क) देना होगा। सीसीआई चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए सीसीआई भर्ती नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीसीआई भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं: