CBSE 10वीं-12वीं के छात्रों और अभिभावकों के लिए 1 फरवरी से शुरू करेगा फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग
Santosh Kumar | January 29, 2025 | 07:20 PM IST | 2 mins read
इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना और उन्हें 15 फरवरी से शुरू होने वाली सैद्धांतिक परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 1 फरवरी से कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अपनी वार्षिक साइको-सोशल काउंसलिंग शुरू करेगा। यह पहल परीक्षा अवधि के दौरान छात्रों की मदद करने के लिए की गई है। यह निःशुल्क सेवा छात्रों और अभिभावकों के लिए दो बार यानी परीक्षा के दौरान और परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित की जाती है।
सीबीएसई काउंसलिंग का पहला चरण शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए है, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना और उन्हें 15 फरवरी से शुरू होने वाली सैद्धांतिक परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है।
CBSE Board Exam 2025: परीक्षा के दौरान छात्रों को सहायता
यह टोल-फ्री IVRS सेवा छात्रों के लिए 1800-11-8004 पर उपलब्ध है। छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 24 घंटे सहायता मिलेगी। इस सेवा के माध्यम से छात्रों को परीक्षा की तैयारी, तनाव और समय प्रबंधन से जुड़ी सलाह और अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब मिलेंगे।
इसमें प्रिंसिपल, काउंसलर, स्कूल स्पेशल एजुकेटर और मनोवैज्ञानिक जैसे 66 प्रशिक्षित पेशेवर छात्रों की मदद करेंगे। काउंसलिंग द्वारा सेवा सोमवार से शनिवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
CBSE Board 2025 Exam: देश-विदेश से 66 काउंसलर भाग लेंगे
बता दें कि सीबीएसई की साइको-सोशल काउंसलिंग में शामिल 51 काउंसलर भारत में स्थित हैं, जबकि 15 काउंसलर नेपाल, जापान, कतर, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात से शामिल होकर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।
छात्रों को तनाव प्रबंधन, तैयारी की रणनीति और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए द्विभाषी पॉडकास्ट और वीडियो संसाधन भी मिलेंगे। ये सभी सामग्री सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध होगी।
बोर्ड ने अधिसूचना में छात्रों और उनके अभिभावकों को 2025 में आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए तनाव मुक्त और आत्मविश्वास से भरे दृष्टिकोण को सुनिश्चित करने के लिए इन संसाधनों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार