CBSE: सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं पोस्ट रिजल्ट साइकोलॉजिकल काउंसलिंग शुरू की, 28 मई तक उठा सकेंगे फायदा
Saurabh Pandey | May 13, 2025 | 07:01 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों से मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। 2024 में बोर्ड ने 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित किए थे, लेकिन दोनों ही वर्षों में मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, results.digilocker.gov.in और UMANG ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
छात्र रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।
cbse board result 2025: पोस्ट रिजल्ट साइकोलॉजिकल काउंसलिंग
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पोस्ट रिजल्ट साइकोलॉजिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीबीएसई अब छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए 15 दिनों के लिए यानी 28 मई 2025 तक मुफ्त काउंसलिंग सेवाओं (परिणाम के बाद) का दूसरा चरण शुरू कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को रिजल्ट के बाद के तनाव और चिंताओं का प्रबंधन करने में सहायता करना है।
दूसरे चरण में 65 प्रोफेशनल्स की एक टीम शामिल है-जिनमें से 51 भारत में और 14 विदेश से हैं, जिनमें प्रिंसिपल, प्रशिक्षित काउंसलर, सीबीएसई से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों के विशेष शिक्षक और भारत और विदेशों के मनोवैज्ञानिक शामिल हैं, जो स्वैच्छिक आधार पर दूरस्थ, टेली-काउंसलिंग सहायता प्रदान करते हैं।
cbse results 2025: काउंसलिंग हेल्पलाइन
छात्र और अभिभावक भारत भर में कहीं से भी टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 डायल करके काउंसलिंग हेल्पलाइन का लाभ उठा सकते हैं। अतिरिक्त संसाधनों और मार्गदर्शन के लिए, स्टेकहोल्डर्स को सीबीएसई वेबसाइट और इसके यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@cbsehq1905 पर 'काउंसलिंग' लिंक https://www.cbse.gov.in/cbsenew/Counselling pr.html पर जा सकते हैं।
cbse 2025: सीबीएसई परीक्षा कब हुई थी?
इस वर्ष 42 लाख से अधिक छात्राएं सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए, जो 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गईं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुईं।
अगली खबर
]CBSE Board Result 2025: पीएम मोदी ने सीबीएसई रिजल्ट पर छात्रों को दी बधाई, कहा- एक परीक्षा तय नहीं करती भविष्य
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी ने लिखा, "सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है।"
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार