CBSE: सीबीएसई ने एलओसी डेटा करेक्शन डेट जारी की, 9 से 17 अप्रैल तक कर सकेंगे सुधार
Saurabh Pandey | April 8, 2025 | 07:34 PM IST | 1 min read
सभी स्कूलों के लिए उचित स्कूल रिकॉर्ड के साथ उम्मीदवारों के सही डेटा अपलोड करने की सुविधा 9 अप्रैल 2025 से 17अप्रैल 2025 की अवधि के लिए CAMC पोर्टल के माध्यम से लाइव की जाएगी।
नई दिल्ली : सीबीएसई ने एलओसी डेटा में गड़बड़ियों में सुधार करने के छात्रों को अवसर दिया है। सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि बार-बार निर्देशों के बावजूद, कई स्कूलों ने गलत डेटा जमा किया है और उसके बाद बोर्ड से उम्मीदवारों के विवरण में विभिन्न सुधारों के लिए अनुरोध किया है।
इस तरह के अनुरोधों को देखते हुए सीबीएसई उम्मीदवारों के विवरण में सुधार का अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे कि उम्मीदवारों को सही परिणाम और अंक विवरण प्रदान किया जा सके।
सभी स्कूलों के लिए उचित स्कूल रिकॉर्ड के साथ उम्मीदवारों के सही डेटा अपलोड करने की सुविधा 9 अप्रैल 2025 से 17अप्रैल 2025 की अवधि के लिए CAMC पोर्टल के माध्यम से लाइव की जाएगी।
CBSE Results 2025: रिकॉर्ड सुधार शुल्क
रेगुलर उम्मीदवारों के रिकॉर्ड में सुधार के लिए प्रति उम्मीदवार 1000 का प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क स्कूलों द्वारा संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा